कोरबा
बालको नगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा के आश्रित ग्राम तराईडांड में किसान के घर हुई डकैती के मामले में रोचक तथ्य सामने आए हैं। डकैती का शिकार हुए परिवार की बेटी बबीता निलंबित प्रशासनिक अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रही है। दुर्ग में बबीता और सौम्या ने साथ में पढ़ाई की है।
कांग्रेस शासनकाल में ज्वाइंट कलेक्टर सौम्या सीएम ऑफिस में उप सचिव थी। इस दौरान बबीता उसके घर पर ही रहती थी। कोयला घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद बबीता घर लौटकर शादी कर ली थी। मंगलवार रात को शत्रुघन दास के यहां 15 से अधिक हथियारबंद डकैतों ने वारदात की। वे साढ़े 5 लाख के जेवर और नकद ले गए। बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें किसान दास ने डकैती की जानकारी दी है। वहीं गुरुवार को पीड़ित किसान शत्रुघन दास ने कई और तथ्यों का खुलासा किया। उसने बताया डकैतों ने हथियारों की नोंक पर पूछा सौम्या का 20-25 लाख रखा कहां पर छिपाया है।
बच्चों पर ताना कट्टा, बच्ची को कब्जे में लेकर रखा था पीड़ित परिवार ने बताया पहले दिन वे दहशत में होने से ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे थे। उन्होंने बताया आरोपी बार-बार सौम्या चौरसिया का नाम लेकर उसका पैसा कहां है, कहते हुए धमकी दे रहे थे। 3 बच्चों पर उन्होंने कट्टा ताना था। कुछ तलवार लेकर खड़े थे। सभी सदस्य डर गए थे। एक बच्ची को उन्होंने कब्जे में लिया और उसे लेकर घर भर की तलाशी ली। वे बच्ची से भी पूछ रहे थे कि पैसा-जेवर कहां छिपाकर रखा है।





















