कोरबा। बीती रात नगर के स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोट कर क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार अशरफ मेमन के साथ एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की हत्या की गई है।
बताया जाता है कि इस निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। घटना कोरबा शहर के निकट ही स्थित मृतक अशरफ मेमन के फार्म हाउस की बताई जाती है।





















