शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं। वे 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। शाहरुख हर साल फिल्मों से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। एक फिल्म के लिए वे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वे हर साल भारी कमाई करते हैं। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई बिजनेस से होती है। बिजनेस करने की वजह से ही आज वे हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
शाहरुख खान आईपीएल टीम केकेआर के मालिक हैं, यह बात तो सभी जानते ही हैं। इसके अलावा उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसके जरिए उन्होंने अब तक कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है। शाहरुख खान के कई तरह के बिजनेस हैं, जिनसे वे हर साल मोटी कमाई करते हैं। जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान शराब का बिजनेस भी कर रहे हैं।
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के साथ मिलकर एक व्हिस्की ब्रांड शुरू किया था, जिसका नाम D’yavol है। शाहरुख खान और आर्यन खान का यह व्हिस्की ब्रांड अब तक कई अवॉर्ड जीत चुका है। जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख और आर्यन का यह ब्रांड काफी महंगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, D’yavol की 750 मिली की एक बोतल की कीमत 9,000 से 9,800 रुपये के बीच है। साफ है कि शाहरुख और आर्यन का यह ब्रांड आम लोगों के लिए नहीं है।
#SRK #AryanKhan #bollywoodupdates




