कोरबा :
छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में गिरधारी बरेठ को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
महामंत्री बनाए जाने पर गिरधारी बरेठ ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत जी कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय ज्योतसना महंत जी पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष भैया मुकेश राठौर जी पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान दीदी सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
गिरधारी बरेठ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी बधाई दिए





















