कोरबा/उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताढी में कोयला निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यरत एक मजदूर अचानक हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर कोयला निकालने के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान असावधानीवश वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला लापरवाही से जुड़ा माना जा रहा है, वहीं यह भी जांच की जा रही है । रिपोर्टर जितेन्द्र महंत




