बिहार पुलिस के 1994 बैच के सब-इंस्पेक्टर रह चुके और किशनगंज के वर्तमान DSP गौतम कुमार की भव्य जीवनशैली अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। 2013 में इंस्पेक्टर और 2019 में DSP बने गौतम पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप हैं।
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को उनके पूर्णिया, पटना, किशनगंज और सिलीगुड़ी समेत आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया कि उनके परिवार के पास 20 लाख की थार, जिस पर अवैध रूप से पुलिस का लोगो लगाया गया था, मौजूद है।
इसके अलावा छापेमारी में 2.5 करोड़ का बंगला, नोएडा-गुड़गांव में निवेश और करीब 60 लाख के गहने बरामद हुए।
गौतम कुमार को फिलहाल पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलने की संभावना है।


