कोरबा/पाली:- जब बाजार में कई कंपनियां फर्जी स्कीमों के नाम पर ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं, तब भारत पेट्रोलियम के अधिकृत विक्रेता आर बी फ्यूल्स, पाली ने अपनी विश्वसनीयता व क्वालिटी का एक उदाहरण पेश किया है और ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए भारत पेट्रोलियम द्वारा चलाई गई ₹200 का पेट्रोल डलवाने पर कूपन स्कीम के तहत पाली क्षेत्र के 5 ग्राहकों को शानदार पुरस्कार मिले हैं।
आर बी फ्यूल्स द्वारा पुरस्कार वितरण के लिए एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, श्रम कल्याण मंडल (छ.ग. शासन) के पूर्व सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, एल्डरमैन रामविलास जायसवाल, पार्षद विष्णु ताम्रकार, समीन पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमे प्रथम बड़ा पुरस्कार 80 सेंटीमीटर एंड्राइड स्मार्ट कलर टीवी, विजेता- रविंद्र कुमार कंवर, बाउल सेट- शत्रुहन गिरी, पावर बैंक- प्रियम चौबे, ब्लूटूथ स्पीकर- किशन कुमार व ईयर पॉड- गोकर्ण लाल को अतिथियों के उपस्थिति में प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह स्कीम पूरे देश स्तर पर चलाई गई थी, लेकिन पाली जैसे छोटे नगर में एक साथ 5 ग्राहकों का पुरस्कार जीतना और वह भी सार्वजनिक समारोह में पारदर्शिता के साथ पुरस्कार वितरित करना, भारत पेट्रोलियम के अधिकृत विक्रेता आर बी फ्यूल्स के संचालक की ईमानदारी को दर्शाता है। इसे लेकर आरबी फ्यूल्स के संचालक जसपाल सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारत पेट्रोलियम और आरबी फ्यूल्स का उद्देश्य सिर्फ पेट्रोल- डीजल बेचना नही, बल्कि ग्राहकों का भरोसा जीतना है। भारत पेट्रोलियम की यह कूपन स्कीम पूरी तरह पारदर्शी थी और हमे गर्व है कि पाली जैसे छोटे नगर से 5 ग्राहक विजेता बने। यह हमारे ग्राहकों के विश्वास का ही परिणाम है। हम भविष्य में भी क्वालिटी, सही माप और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों की सेवा करते रहेंगे। सभी विजेताओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन संचालक जसपाल सिंह ने किया। जहां बड़ी संख्या में ग्राहक और नगरवासी उपस्थित रहे।


