*सक्ती।* धान खरीदी सीजन के बीच अवैध धान भंडारण और खरीदी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कोचियों, बिचौलियों और अवैध रूप से धान खपाने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम लगातार जांच और दबिश दे रही है।
इसी अभियान के तहत सक्ती मंडी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित गोदामों में जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 6 अलग-अलग मामलों में कुल 915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त** किया गया। संबंधित मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
छह ठिकानों पर कार्रवाई, लाखों के धान का भंडारण जांच के घेरे में
प्रशासनिक कार्रवाई में निम्नलिखित स्थानों से धान जब्त किया गया—
– *रुखमणी, ग्राम नवापारा — 700 कट्टा (280 क्विंटल)*
– *अमित कुमार, ग्राम बोरदा — 55 कट्टा (22 क्विंटल)*
– *राजेश श्रीवास, ग्राम जर्वे — 50 कट्टा (20 क्विंटल)*
– *परशु राम, ग्राम नगरदा — 40 कट्टा (16 क्विंटल)*
– **शिवलाल राठौर, ग्राम सकरेली खुर्द — 35 कट्टा (14 क्विंटल)
भुवन श्रीवास, ग्राम जर्वे — 35 कट्टा (14 क्विंटल)**
धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की नजर
धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और किसानों के हक पर किसी तरह की सेंधमारी रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। अवैध भंडारण, खरीदी और परिवहन के जरिए धान को खपाने की कोशिशों पर जांच दल लगातार नजर रख रहा है।
SN इंडिया न्यूज की भी अवैध धान कारोबार पर पैनी नजर है। धान खरीदी के इस महत्वपूर्ण सीजन में नियमों को दरकिनार कर धान का अवैध कारोबार करने वालों और व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायतों को प्रमुखता से सामने लाया जाएगा।
प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध धान के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जांच की आंच किन अन्य ठिकानों तक पहुंचती है।


