बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग्स की बिक्री करने की तैयारी में जुटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 26.05 ग्राम MDMA और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 12 लाख 95 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मई 2026 को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक नशीले पदार्थ MDMA को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना चकरभाठा पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त मादक पदार्थ को बिक्री करने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम चंद्रेश बलेचा (29 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा तथा महेश वर्मा (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 05 चकरभाठा बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 को सूचना दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।
📍 The SN india News
#Bilaspur #ChakarbhathaPolice #MDMA #DrugSmuggling #BilaspurPolice #CGPolice #NDPSAct #BreakingNews #CrimeNews #Chhattisgarh #DrugFreeIndia #BilaspurNews #PoliceAction #ACCU #CrimeUpdate






