जिले के वार्ड क्रमांक 20 पथर्री पारा में बनी यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए नहीं बल्कि अधिकारियों के जेब भराव के लिए बनाया गया है
यह इसलिए कहा जा सकता है कि जरा भी गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखा गया जहां सड़क चौड़ी करने की योजना बनाई जाती है और ठेकेदार को कार्य दे दिया जाता है और वहां इंजीनियर जो मौन सादे तमाशा देखते रहते हैं इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों की हित के लिए नहीं अपने जेब हित के लिए यह कार्य किया जाता है
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क महेज एक सप्ताह पूर्व ही बना है और इसमें कई जगहों पर दरारें पड़ चुकी है जहां क्यूरिंग नहीं होने की अवस्था में यह सड़क टूटना शुरू हो चुका है
अब देखने वाली बात यह है कि कोरबा नगर निगम ऐसे ठेकेदार और इंजीनियरों पर क्या कार्रवाई होती है जो अपने कार्यों का इस तरह से निर्वहन कर रहे हैं
जहां कार्य को बिना बेहतर ढंग से कराने के बजाय जेब भराव अभियान शुरू कर देते हैं






