▪️ शिकायतकर्ता द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज अपराध से बचने थाना में तथ्य छुपा कर झूठी जानकारी देते हुए कराया गया था काउंटर अपराध दर्ज
▪️ झूठी रिपोर्ट दर्ज करना करने वालों के विरुद्ध उन्हीं धाराओं में की जाएगी कड़ी कार्यवाही
⏭️ जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गये निर्देश
⏭️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में अमर सुल्तानिया का इथेनॉल प्लांट निर्माण अधीन है जिसमें अमर सुल्तानिया के द्वारा ग्राम मुड़पार के पंचायत से प्रस्ताव पारित होने के बाद तथा गांव के सरपंच से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के पश्चात अमर सुल्तानिया के द्वारा ग्राम मुड़पार के रामसागर बांधा तालाब से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था जिस पर गांव के प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य लोगों के द्वारा अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु बार-बार मिट्टी उत्खनन के काम को रोकने का प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में घटना दिनांक 18-5-2026 को रात्रि करीबन 10:00 बजे प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य के द्वारा घटनास्थल पर मिट्टी उत्खनन को रोका गया और मौके पर उपस्थित अमर सुल्तानिया के कर्मचारी लोचन प्रसाद मिरी लोकेश कुमार भैना के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया गया इस संबंध में प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अगले दिन दिनांक 19-5- 2026 को प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य लोगों को जब अपने विरुद्ध अपराध पंजीबद होने की जानकारी मिली तब उनके द्वारा दिनांक 19-05-2026 को चौकी नैला में दिनांक 18- 5-2026 को हुए विवाद को उल्लेखित करते हुए अमर सुल्तानिया एवं उनके गार्ड के द्वारा मारपीट गाली गलौज करने के संबंध में काउंटर अपराध पंजीबद्ध कराया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर मामले बारीकी से जांच किया गया तथा उनके रिपोर्ट पर उल्लेखित तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर जांच किया गया घटनास्थल तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तथा उनके द्वारा बनाए गए एवं वायरल किए गए वीडियो फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया फुटेज में अमर सुल्तानिया अथवा उनके अन्य किसी कर्मचारी के द्वारा कोई गाली-गलौज अथवा मारपीट करना नहीं पाया गया विवेचना के दौरान पता चला कि प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य लोगों के द्वारा घटना दिनांक 18-5-2026 को ही एक लिखित आवेदन चौकी नैला में दिया गया था जिसमें अमर सुल्तानिया के द्वारा मिट्टी के उत्खनन के संबंध में तथा रोकने पर धमकी देने में झूठे मामलों में फसाने के संबंध में दिया गया था तथा जिसमें अमर सुल्तानिया अथवा उनके अन्य किसी गार्ड के द्वारा कोई मारपीट या गाली गलौज करने के संबंध में शिकायत नहीं करना पाया गया संपूर्ण जांच में आवेदक प्रहलाद गिर गोस्वामी के द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज अपराध से बचने के लिए अमर सुल्तानिया एवं उनके गार्ड के विरुद्ध झूठी शिकायत एवं गलत तथ्यों के आधार पर अपराध दर्ज कराना पाया गया प्रकरण में अमर सुल्तानिया एवं उनके गार्ड के विरुद्ध दर्ज अपराध में खारिजी किया गया तथा झूठी जानकारी देकर अपराध दर्ज करवाने वालों के विरुद्ध पृथक से कड़ी कार्रवाई की जाएगी





