कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई।
कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी लेते अभियान की सफलता हेतु पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



