अवैध गांजा की कुल मात्रा दो क्विंटल से अधिक 209 किलो ग्राम लगभग ।
> गांजा का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 45 लाख रूपये।
> गांजा परिवहन मे जप्त टाटा ट्रेलर कीमती 40 लाख रूपये लगभग ।
> अवैध गांजा व वाहन का कुल जप्ती 01 करोड़ 85 लाख रूपये ।
> नाबालिग सहित राजस्थान निवासी आरोपी अर्पित सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 20 साल थाना जेवाजा जिला अजमेर गिरफ्तार।
> सक्ती पुलिस के द्वारा लगातार 26 घण्टा से आरोपियों को पकड़ने हेतु बेरीकेट्स लगाकर की गई चेकिंग कार्यवाही।
चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार क्षेत्र मे कार्यवाही किया जा रहा है इसी कम मे दिनांक 17.06.2026 को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि कुछ व्यक्ति ट्रेलर वाहन टाटा सिगना क्रमांक RJ09GC 5216 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर उड़ीसा से चन्द्रपुर फगुरम खरसिया होते हुये राजस्थान की ओर जा रहे है,, की सूचना पर सागर फैमली ढाबा के सामने खरसिया डभरा मेन रोड ग्राम बोडासागर के सामने नाकाबंदी करते हुये एक संदिग्ध ट्रेलर के पहुंचने पर तत्काल वाहन को रोक कर रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी/ बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियो के कब्जे से 08 अलग-अलग सफेद नीला रंग प्लास्टिक के बोरी में भरा 05-05 पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ तथा प्रत्येक पैकेट लगभग 40 पैकेट मादक पदार्थ गांजा किमती 1,04,48,250 रू एवं मादक पदार्थ परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर टाटा सिगना किमती 40,00000 रूपये तथा उस में भरा Fluorspar powder किमती 21,42,210 रूपये, आरोपीगणों का 02 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 15000-15000 रूपये जूमला किमती 1,66,20,460/- (एक करोड छैसठ लाख बीस हजार चार सौ साठ रूपये) को बरामद किया गया आरोपियो के द्वारा जप्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






