शहर में गुंडागर्दी, सरेआम नशा और हुड़दंग करने वालों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत कोतवाली और रामपुर पुलिस की स्पेशल बाइक स्क्वाड ने आधी रात को शहर के चप्पे-चप्पे पर घेराबंदी कर दी। राताखार, संजय नगर, डिगापुर और सीतामढ़ी की संकरी गलियों में जैसे ही पुलिस के सायरन गूंजे, अड्डों पर बैठे बदमाशों और नशेड़ियों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी रईसजादे या शातिर अपराधी की नेतागिरी या रूतबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ा तो गाड़ी भी सीज होगी और इज्जत भी जाएगी!



