जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2026। जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना एवं चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा के संजय नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से हार-जीत पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संजय नगर वार्ड में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उत्तम देवांगन (35 वर्ष), निवासी संजय नगर, चांपा बताया। मेमोरेंडम के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने रिश्तेदार किशन देवांगन (36 वर्ष), निवासी स्टेशन रोड, सक्ती के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर दोनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन एवं 1,000 रुपये नगद जब्त किए। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 387/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, माखन लाल साहू, शहबाईं अहमद तथा उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की सराहनीय भूमिका रही।



