कोरबा जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) 557 दुकानें हैं। इन दुकानों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 3 लाख 24 हजार परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है। नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी तक लगभग 484 दुकानों में चावल का भंडारण किया जा चुका है। विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में 7 तारीख तक हर दुकान में गोदाम से चावल पहुंचा दिया जाएगा। अनाज के भंडारण की स्थिति न तो शहरी क्षेत्र में संतोषजनक है और न ही ग्रामीण इलाकों में। कोरबा शहर में ऐसे ढेरों पीडीएस दुकानें हैं जहां सोमवार की शाम तक चावल का
भंडारण नहीं किया गया था।
मोबाइल पर बातचीत के दौरान पीडीएस दुकान के संचालकों ने बताया कि इस बार भंडारण आने में देरी हो रही है। उन्होंने माना कि पिछले कई महीने से समय पर भंडारण नहीं हो रहा है। जितनी जरूरत है उससे कम राशन का आवंटन संबंधित पीडीएस दुकान को किया जा रहा है। इससे कई जरूरतमंद परिवारों को राशन लेने में देरी हो रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति भी खराब है। यहां भी समय पर खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है। जबकि पीडीएस दुकानों तक खाद्यान पहुंचाने के लिए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 4-4 ठेकेदारों से अनुबंध किया है।
क प्रा पंच ( अ I
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


