🚨 🚨
🍾 किराना दुकान में छिपाकर रखी शराब, बिल्हा पुलिस ने 35 नग जब्त कर आरोपी को भेजा जेल
बिलासपुर/बिल्हा। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने ग्राम घोघरा में कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी (35 वर्ष), निवासी घोघरा अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।
🔴 तलाशी के दौरान दुकान से—
➡️ 20 नग देशी प्लेन शराब
➡️ 15 नग देशी मसाला शराब
➡️ कुल 35 नग / 6.3 लीटर शराब
➡️ अनुमानित कीमत ₹3,100
बरामद की गई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
👮 बिल्हा पुलिस के अनुसार अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
📢 आपके क्षेत्र में भी अवैध शराब बिक रही है?
ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



