🔹 **हथियार छोड़कर फरार आरोपी पलटू दास मुंबई से गिरफ्तार**
🔹 आरोपी के विरुद्ध **आर्म्स एक्ट** के तहत मामला दर्ज
🔹 पूर्व में मामले के एक अन्य आरोपी **हृदय साहू उर्फ गांगु** को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी **पूर्व में नक्सल संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में रह चुका है।**
📍 **घटना दिनांक 11.06.2026**
बूमतेल सरनाटोली जंगल क्षेत्र में दो हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा लोगों को डराकर पैसे मांगने की सूचना पर **सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस** ने तत्काल घेराबंदी की थी। पुलिस को आता देख दोनों आरोपी हथियार एवं अन्य सामान छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे।
🔫 **मौके से बरामद:**
▪️ इंसास रायफल
▪️ होममेड रायफल
▪️ देसी कट्टा
▪️ 06 जिंदा कारतूस
▪️ लोहे के बोल्ट
▪️ हथौड़ी, तलवार एवं कैंची
▪️ बैग एवं अन्य दस्तावेज
🔎 लगातार प्रयासों, तकनीकी विश्लेषण एवं प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी **पलटू दास (36 वर्ष), निवासी जिला गुमला, झारखंड** के मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली।
👮♂️ **डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में** विशेष पुलिस टीम मुंबई रवाना की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया।
⚖️ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर **माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
**जशपुर पुलिस — अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई।**





