छत्तीसगढ़ – पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी तस्करी -: ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद। ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म पुष्पा स्टाइल में गांजा की तस्करी कर रहे थे। ट्रक के टायर के अंदर से 70 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मेटाडोर में अवैध रूप से गांजा लेकर देवभोग की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर खुटगांव अंतरराज्यीय पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात जवान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मेटाडोर को रोककर तलाशी ली गई।
75.50 लाख का गांजा बरामद
तलाशी के दौरान मेटाडोर के छह टायरों के अंदर फिल्मी अंदाज में छिपाकर रखा गया 151.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 75 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रोहित पांडेय और ओडिशा के कालाहांडी जिले के रमेश नायक को गिरफ्तार किया।



























