_Posted on 28/05/2025

By pradeep Rao_

कोरबा। नियमों के लागू होने के बाद भी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगवाने वाले वाहनों पर जिला परिवहन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को DTO विवेक सिन्हा ने खुद मोर्चा संभाला और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे 13 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे थे। इन 13 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालकों से कुल 3 हजार 900 रुपए समझौता शुल्क वसूला गया।

जिला परिवहन विभाग की टीम वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने पिछले कई महीने से जागरूकता के प्रयास में जुटी हुई है। मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण कर निश्चिंत हो जाएं। बावजूद इसके अनिवार्य प्रक्रिया को लेकर उदासीनता बरतने वालों की कमी नहीं। ऐसे कसावट लाजमी हो जाता है। निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित हो, यही उद्देश्य लेकर जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के नेतृत्व में जागरूकता एवं समझाइश के बाद अब जांच और कार्यवाही पर भी फोकस करना शुरू कर दिया गया है। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को हुई जांच एवं कार्यवाही में HSRP के साथ PUC अपडेट नहीं पाए जाने पर भी वाहनों को पकड़ा गया। इस दौरान PUC के तीन मामलों में E-चालान कटा और कुल 2400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया

Share.
Exit mobile version