कोरबा। श्याम भाई मरकाम के घर में शनिवार रात लगभग 10:00 बजे अचानक जहरीला सांप (गवहा नांग) घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। घरवालों ने जैसे ही सांप को देखा, वे दहशत में आ गए और तुरंत सांप पकड़ने वाले रोहन मंडल को सूचना दी।
रोहन मंडल मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर अपने साथ ले गए। घरवालों ने सांप हटाए जाने के बाद राहत की सांस ली। सांप के सुरक्षित बाहर ले जाने के बाद घर में फिर से शांति लौट आई।
स्थानीय लोग चेतावनी देते हैं कि जहरीले सांपों से बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और सांप दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें।



