कोरबा जिले से अजय यादव कि रिपोर्ट
कोरबा। बालको वाले मुख्य रोड पर आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक कार दुर्घटना की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक चार सवारीयों से भरी कार सड़क किनारे स्थित करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त गाड़ी बलौदा जिले की है।
हालांकि हादसे के बावजूद कार में सवार सभी चार व्यक्ति सुरक्षित हैं और किसी को भी शारीरिक चोट नहीं आई है। लेकिन गाड़ी को गंभीर नुकसान हुआ है। आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।
स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल, सड़क पर आवागमन सामान्य रूप से बाधित नहीं हुआ है, परंतु चालक व यात्री की सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
🚨 प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से अनुरोध किया गया है कि इस खतरनाक स्थान पर शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में इसी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


