Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
सूरजपुर : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। रविवार को सूरजपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर उठाईगिरी की घटनाएं सामने आई, जिसमें तीन महिलाओं को ठगों ने अपना शिकार बनाया। पहली घटना सूरजपुर के मानपुर इलाके की है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बर्तन साफ करने का झांसा देकर उसकी सोने की चेन पार कर दी। वहीं दूसरी वारदात प्रतापपुर में हुई, जहां दो महिलाओं से सोने की अंगूठी और चेन की ठगी की गई। जानकारी के अनुसार, ठगों ने…
सक्ती : जिले में टीकाकरण के बाद 5 वर्षीय बच्ची को रिएक्शन होने का मामला सामने आया है. बच्ची को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसे अब रायपुर रेफर किया गया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है. घटना 15 अप्रैल की है. ग्राम बांधापाली निवासी मुन्नालाल बघेल की बेटी मानवी को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण के लिए ले जाया गया था. एएनएम ने आरएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन की उपस्थिति में टीका लगाया. 15 दिनों तक मेडिकल कॉलेज में चला इलाज बच्ची का लगभग…
कोरबा : इमलीभावना गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक सुनील टेकाम के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिर्गी का दौरा आने पर पत्नी ने उसे घर पर इंजेक्शन दिया था। इसके बाद कटघोरा सीएचसी और एक निजी अस्पताल ले जाने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिछली रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन हार्ट अटैक को कारण बता रहा है। जबकि परिजनों को दूसरे कारण की जानकारी है। स्पष्ट होना बाकी है कि युवक की मौत इंजेक्शन के असर से हुई या किसी और कारण से। कटघोरा पुलिस थाना के अंतर्गत इमलीभावना गांव…
इजराइल ने शनिवार को कहा कि उसने हमास पर बाकी बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव बनाने के लिए गाजा पट्टी में एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वार्ता दल को आतंकवादी समूह के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए कतर में रहने को कहा है। रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने कहा कि ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स का नेतृत्व “बड़ी ताकत” से किया जा रहा है। नेतन्याहू ने लगभग दो दशकों से गाजा पर शासन करने वाले आतंकवादी समूह को नष्ट करने के उद्देश्य से दबाव बढ़ाने की कसम खाई थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,…
महाकुंभ 2025 इस बार कई वजहों से सुर्खियों में रहा। 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने से लेकर अंबानी परिवार के संगम स्नान तक के साथ महाकुंभ की चर्चा होती रही। महाकुंभ 2025 ने कई लोगों की किस्मत भी बदल दी, जिनमें से एक वायरल गर्ल मोनालिसा भी हैं। मोनालिसा की कजरारी, कत्थई आंखों और सांवले रंग की खूब चर्चा हुई। एक वीडियो सामने आते ही महाकुंभ में माला बेचने आई साधारण सी लडकी मोनालिसा की रातों-रात किस्मत बदल गई और वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। मोनालिसा को फिल्में भी ऑफर होने लगीं। महाकुंभ…
IPL 2025 एक छोटे ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं और 4 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल है। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद बड़ा फैसला लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR ने IPL 2025 के बचे हुए मुकाबलों के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल की जगह मध्य प्रदेश के युवा स्पिनर शिवम शुक्ला को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है।…
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. नक्सलियों की मांद माने जाने वाले कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बल एक बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीठ पीछे गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राहुल गांधी “पीठ पीछे गड़बड़” कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के सबसे बड़े संकटों…
कवर्धा : जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हो गया। मामले में एक फादर और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लोगों को पकड़ा जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आदर्श नगर स्थित एक घर में बंद कमरे में गुप्त रूप से धर्मांतरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान लोगों को…
हैदराबाद: हैदराबाद के चारमीनार के पास एक इमारत में लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है वो सभी इस आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिस इमारत में आग लगी है वो हैदराबाद के मीर चौक इलाके में है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े छह बजे फोन आया था. इसके बाद ही उनकी टीम मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जी…
जगदलपुर : शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक…
