Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में अपना घर सेवा आश्रम में शिविर लगाकर 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का स्वास्थ्य जॉंच कर कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया तथा अस्वस्थता से ग्रसित मरीजों का जॉंच कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार एवं साथ ही व्यसन एवं मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में…
बीड़पारा में दो आरोपियों से 6.168 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, नगदी 7570 रकम, बाइक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार जारी एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : रायगढ़ पुलिस की नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District IGP Bilaspur Range Shashi Mohan Singh Thana City Kotwali Raigarh 26 मई, रायगढ़ । साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त…
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा के न्यायालय से आबकारी एक्ट प्रकरण में मात्र 2 माह 4 दिन में आया फैसला 🚨 “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि 🚨 घरघोड़ा पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की सशक्त पैरवी से आरोपी दोषसिद्ध 🚨 एसएसपी का सख्त संदेश – “रायगढ़ पुलिस मजबूत साक्ष्यों के साथ अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों को कठोर दंड दिलाने के लिए निरंतर कार्यवाही करती रहेगी।” Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Shashi Mohan Singh Thana Gharghoda Raigarh रायगढ़, 26 मई । माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा के…
कोरबा जिले के गेवरा बस्ती की दृष्टिबाधित दिव्यांग शिवांगी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। बचपन में रेटिना की समस्या के कारण उनकी दृष्टि पूरी तरह चली गई, लेकिन उन्होंने हौसले के साथ पढ़ाई जारी रखी और रायपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जनदर्शन में शिवांगी ने स्वरोजगार के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से कंप्यूटर की मांग की। उनकी लगन और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा को देखते हुए प्रशासन द्वारा उसे कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया। अब शिवांगी प्रिंटिंग कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह सहयोग उसके लिए नई उम्मीद…
जिले के ग्राम पंचायत कुरूडीह में बने सार्वजनिक शौचालय की दशा आज यह है कि ना तो उसमें पानी की सुविधा है और ना ही बेहतर दरवाजे जहां केवल योजनाओं को कमीशन के लिए लाया जाता है जिसका आज कोई उपयोग नहीं हो रहा है जिसकी लागत राशि 350000 रुपए में तैयार किया गया यह शौचालय आज सफेद हाथी साबित हो रहा है जिसमें केवल कमीशन का खेल चला है ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि जहां इसकी आवश्यकता नहीं होती उस जगह पर भी इसे बना दिया जाता है जो केवल अपनी कमीशन के लिए बनाया जाता है…
कोरबा/पाली:- ग्राम पंचायत मुनगाडीह में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला गरमाता जा रहा है, जहां के ग्रामीणों द्वारा भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे सरपंच- सचिव पर जनपद अधिकारियों से मिलीभगत कर एक तय समय सीमा में जांच के आदेश को प्रभावित कर जांच से पहले कागजों में सब ठीकठाक करने जैसा आरोप लगाया है। यहां की महिला सरपंच प्रमिला कोराम और तत्कालीन सचिव नेहा आनंद ने आपसी सांठगांठ करके वर्ष 2025- 26 में प्राप्त हुई 15वें वित्त की सरकारी राशि का फर्जी तरीके से आहरण किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत…
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कबाड़ माफिया को थाने के अंदर VIP खातिरदारी देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कबाड़ माफिया अकबर खान कोनी थाने के अंदर चाय पीते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली और दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अकबर खान थाने के भीतर आराम से कुर्सी पर बैठा हुआ है और सामने पुलिसकर्मी उसकी सेवा भाव में नजर आ रहे हैं। इस…
SN इंडिया न्यूज Korba में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ Urga Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों के बीच अब “एक्शन” को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध स्क्रैप की डंपिंग और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया। जब्त किए…
कोरबा, 25 मई 2026/ कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.56 किमी) तथा…
कोरबा,26 मई एसईसीएल, कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फुटपाथ पर लगी कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।भौगोलिक संदर्भ जानकारी के अनुसार, एसईसीएल अस्पताल के पास सोमवार को बाजार सजा हुआ था। बाजार के प्रवेश मार्ग के समीप फुटपाथ पर लगी एक दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। प्रारंभिक तौर पर लोगों ने आग…
