Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
जिले के ग्राम पंचायत कुरूडीह में बने सार्वजनिक शौचालय की दशा आज यह है कि ना तो उसमें पानी की सुविधा है और ना ही बेहतर दरवाजे जहां केवल योजनाओं को कमीशन के लिए लाया जाता है जिसका आज कोई उपयोग नहीं हो रहा है जिसकी लागत राशि 350000 रुपए में तैयार किया गया यह शौचालय आज सफेद हाथी साबित हो रहा है जिसमें केवल कमीशन का खेल चला है ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि जहां इसकी आवश्यकता नहीं होती उस जगह पर भी इसे बना दिया जाता है जो केवल अपनी कमीशन के लिए बनाया जाता है…
कोरबा/पाली:- ग्राम पंचायत मुनगाडीह में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला गरमाता जा रहा है, जहां के ग्रामीणों द्वारा भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे सरपंच- सचिव पर जनपद अधिकारियों से मिलीभगत कर एक तय समय सीमा में जांच के आदेश को प्रभावित कर जांच से पहले कागजों में सब ठीकठाक करने जैसा आरोप लगाया है। यहां की महिला सरपंच प्रमिला कोराम और तत्कालीन सचिव नेहा आनंद ने आपसी सांठगांठ करके वर्ष 2025- 26 में प्राप्त हुई 15वें वित्त की सरकारी राशि का फर्जी तरीके से आहरण किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत…
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कबाड़ माफिया को थाने के अंदर VIP खातिरदारी देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कबाड़ माफिया अकबर खान कोनी थाने के अंदर चाय पीते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली और दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अकबर खान थाने के भीतर आराम से कुर्सी पर बैठा हुआ है और सामने पुलिसकर्मी उसकी सेवा भाव में नजर आ रहे हैं। इस…
SN इंडिया न्यूज Korba में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ Urga Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों के बीच अब “एक्शन” को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध स्क्रैप की डंपिंग और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया। जब्त किए…
कोरबा, 25 मई 2026/ कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.56 किमी) तथा…
कोरबा,26 मई एसईसीएल, कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फुटपाथ पर लगी कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।भौगोलिक संदर्भ जानकारी के अनुसार, एसईसीएल अस्पताल के पास सोमवार को बाजार सजा हुआ था। बाजार के प्रवेश मार्ग के समीप फुटपाथ पर लगी एक दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। प्रारंभिक तौर पर लोगों ने आग…
कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से निकला या फरमान शिक्षक को नहीं आया रास शिक्षक ने लगाया छल का आरोप कोरबा जिला की ग्राम पंचायत बेला के माध्यमिक शाला बेला में पदस्थ शिक्षक हरिदास मानिकपुरी ने जिला शिक्षा अधिकारी पर लगाया छल का आरोप जिसमें 3/.5 /2025 एक आदेश निकाला जाता है अतिशेष शिक्षकों का जिसमें हरिदास मानिकपुरी का नाम नहीं होता है लेकिन ठीक एक माह बाद इस आदेश में फेर बदल करते हुए 3 /6 /2025 को जो आदेश जारी होता है उसमें दिव्या साहू का नाम काटकर हरिदास मानिकपुरी का नाम उसे लिस्ट में शामिल कर…
🚨 आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जप्त, आईपीएल मैच में हार-जीत पर लगवा रहा था दांव 🚨 आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई 🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी 🚨 फरवरी 2026 से अब तक 62 सटोरियों की गिरफ्तारी, रिकार्ड 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की जप्ती 🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।” @cgpolicedept…
कोरबा।स्थानीय शारदा विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में एक भव्य प्रांतीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से पहुंचे समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् कोरबा यादव समाज द्वारा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दूसरे दिन पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। निवास पर आयोजित अहम बैठक में सिंहदेव ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं, तभी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने केंद्र और…
