Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा में विवाहिता विनीता मौत कांड अब और ज्यादा संदिग्ध होता जा रहा है। दफन के चौथे दिन कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया… और अब मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले, सास-ससुर पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। परिवार का दावा है कि विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था… आए दिन मारपीट होती थी… यहां तक कि पहले फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई थी। सबसे बड़ा सवाल… अगर मौत सामान्य थी तो पोस्टमार्टम से डर क्यों था? देखिए ये सनसनीखेज रिपोर्ट… VO-1 उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में शुक्रवार…
आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दर्री जोन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 (जनसमस्या निवारण शिविर) कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आयोजित यह अभियान जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर मिला। सुशासन, सेवा और…
कोरबा में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन हो या रात, हर कुछ घंटों में बिजली गुल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रात के समय घंटों बिजली बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात जागने को मजबूर हैं। कई इलाकों में पानी की मोटरें बंद…
22 मई, कोरबा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पंजीयन क्रमांक 5066, के तत्वावधान में 24 मई 2026 को ऊर्जा धानी कोरबा में प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेशभर के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है। यह वृहद् आयोजन राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार, कोरबा में रविवार, 24 मई 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। महापौर संजू देवी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच…
रायगढ़,22 मई । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कंज्यूमर पंप संचालकों की बैठक में कठोर शब्दों में हिदायत दी है। कलेक्टर के तेवर देखकर संचालक एकबारगी सहम गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि अपनी गाडिय़ों के लिए डीजल मंगवाइए, वरना जो कार्रवाई होगी वह किसी ने नहीं सोची होगी। डीजल का जो खेल परदे के पीछे चल रहा है, वही किल्लत की वजह है। गुरुवार को कलेक्टर ने कंज्यूमर पंप संचालकों की बैठक में साफ कहा कि डीजल मंगवाइए, अन्यथा जो कार्रवाई होगी, वह किसी ने नहीं सोचा होगा। डीजल की किल्लत के लिए कंज्यूमर पंप ही जिम्मेदार हैं। वर्तमान में…
एस एन इंडिया न्यूज रिपोर्टर गौतम कुमार राज हाथी बाड़ी निवासी दो बाइक सवार पाली बजार से वापस लौट रहे थे तभी अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिसमें बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए जिसे राहगीरों ने तत्काल 112, को डायल कर सूचना दी तत्काल पहुंचे डायल 112की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखते हुए बिलासपुर अपोलो रिफर किया गया बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बजार कर शराब सेवन करने पाली शराब भट्ठी गए फिर शराब सेवन कर अपने…
▪️ शिकायतकर्ता द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज अपराध से बचने थाना में तथ्य छुपा कर झूठी जानकारी देते हुए कराया गया था काउंटर अपराध दर्ज ▪️ झूठी रिपोर्ट दर्ज करना करने वालों के विरुद्ध उन्हीं धाराओं में की जाएगी कड़ी कार्यवाही ⏭️ जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गये निर्देश ⏭️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में अमर सुल्तानिया का इथेनॉल प्लांट निर्माण अधीन है जिसमें अमर सुल्तानिया के द्वारा ग्राम मुड़पार के पंचायत…
कोरबा 21/05/2026 शहर के कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। निगम अमले के साथ 150 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते विरोध के बावजूद बुलडोजर चलता रहा। मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी कोरबा में हुए चर्चित पुल चोरी मामले का मुख्य आरोपी रहा है। कबाड़ के धंधे की आड़ में वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त बताया जाता है। उसके…
जिले के खरमोरा गोकुल नगर वार्ड क्रमांक 35 में शासकीय जमीन को किया गया कब्जा चला रहे अपना व्यवसाय कोरबा जिले में रसूखदारों की बढ़ रही मनमानी यदि कोई गरीब परिवार अपने जीवन निर्वाह के लिए छोटा सा मकान या दुकान बना लेता है तो उसे तोड़ने के लिए नगर निगम तहसीलदार अपने तोड़ू दस्ता के साथ पहुंच जाते हैं लेकिन यदि कोई बड़ा रसूखदार यह कार्य करता है तो विभागीय अधिकारियों के हाथ पांव फूल जाते हैं यदि ऐसा नहीं है तो जिम्मेदार अधिकारी इस जगह पर आए और इस जगह को बेजा कब्जा मुक्त करें जहां बड़े पैमाने…
जिले के वार्ड क्रमांक 20 पथर्री पारा में बनी यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए नहीं बल्कि अधिकारियों के जेब भराव के लिए बनाया गया है यह इसलिए कहा जा सकता है कि जरा भी गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखा गया जहां सड़क चौड़ी करने की योजना बनाई जाती है और ठेकेदार को कार्य दे दिया जाता है और वहां इंजीनियर जो मौन सादे तमाशा देखते रहते हैं इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों की हित के लिए नहीं अपने जेब हित के लिए यह कार्य किया जाता है स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क महेज…
