Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
दुर्ग में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था कमजोर, लाचार और पूरी तरह फेल नजर आई। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बेलगाम हो चुके हैं कि गांव हो या शहर, अब कोई कोना सुरक्षित नहीं बचा है। भाजपा राज में छत्तीसगढ़ कानून से नहीं… नशे, हिंसा और अपराधियों के आतंक से चल रहा है!
रामसागर डेम में अवैध मिट्टी उत्खनन को लेकर भाजपा नेता अमर सुल्तानिया पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, ग्रामीणों का दावा है कि रातभर मशीनों और हाईवा से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे डेम और सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है… * जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के मुड़पार गांव का मामला * ग्रामीणों ने बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया पर अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाया * रामसागर डेम से रातभर मिट्टी निकाले जाने का…
कोरबा जिले की जनता की सुरक्षा और त्वरित सहायता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।गत दिवस माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah एवं Vishnu Deo Sai द्वारा रायपुर से ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, जिसमें कोरबा जिले को 22 नई डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में इन अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री Lakhan…
कोरबा/पाली:- पुल निर्माण कार्य के लिए नगर के मुख्यमार्ग पर खोदे गए गड्ढे और निर्माण की अत्यंत धीमी रफ्तार के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच 130 से जोड़ने वाली बायपास मार्ग पर पत्ता गोदाम के पास बरसाती पानी निकासी हेतु पुल निर्माण के पूर्व गड्ढा खोदाई का काम 7 दिन में भी पूर्ण नही हो सका है। नौ दिन चले अढाई कोस की तर्ज पर हो रहे पुल निर्माण के कारण आवागमन में परेशानी के साथ स्थानीय व्यापारियों के कामकाज पर भी गहरा असर पड़ रहा है। नगर का मुख्यमार्ग बाधित होने से…
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग्स की बिक्री करने की तैयारी में जुटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 26.05 ग्राम MDMA और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 12 लाख 95 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मई 2026 को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक…
अम्बिकापुर, 19 मई 2026/ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा ग्राम भिट्टीकला तहसील अम्बिकापुर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 782, 783 एवं 790 रकबा कुल 1.271 एकड़ भूमि के संबंध में प्राप्त आवेदन पर सुनवाई करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने तथा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जारी अदेशानुसार आवेदिका श्रीमती सावित्री यादव बेवा स्व. बंधन यादव निवासी भिटठीलकला महुवाटिकरा तहसील अम्बिकापुर द्वारा इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया गया कि आवेदिका के स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम भिटठीकला तहसील अम्बिकापुर मे भूमि खसरा कमांक 782, 783, 790 रकबा क्रमशः 0.680, 0.502, 0.089 कुल…
कोरबा जिले की ज्यादातर पेट्रोल टंकी अब सूखने के कगार पर हैं जहां वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर में डीजल की आवश्यकता होती है जिस पर डीजल नहीं होने की अवस्था में गाड़ियां कई दिनों से खड़ी हुई है ऐसे में किसानों को भी चिंता सताने लगी है कि क्या होगा जहां लोग पेट्रोल के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं वहीं कीमत में भी वृद्धि हो गई है इससे आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है देखा जा सकता है…
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जो शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम मडवा में शिक्षक है ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15-5-2026 के शाम 4:00 बजे सभी स्टाफ स्कूल को बंद करके घर चले गए थे कि दिनांक 18- 5-2026 के सुबह स्कूल के प्रिंसिपल ने फोन करके बताया कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है तथा स्कूल में चोरी हो गया है तब प्रार्थी के साथ स्कूल के सभी स्टाफ जाकर देखें तो स्कूल के कार्यालय के अंदर सामान बिखरा दिख रहा था प्राचार्य कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष तथा स्टाफ रूम का ताला टूटा हुआ…
कोरबा। नगर पालिक निगम के नवीन सभागृह स्थित एमआईसी कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के केबिनेट मंत्री Lakhan Lal Dewangan, निगम आयुक्त Ashutosh Pandey, सभापति Nutan Singh सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी जोन, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन और बालको नगर जोन के विभिन्न वार्डों में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न मदों से स्वीकृत प्रगतिरत, पूर्ण और अप्रारंभ कार्यों की वार्डवार जानकारी ली गई। अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, समय-सीमा में कार्य पूर्ण…
लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम सिहारधार में आबकारी विभाग ने सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर जोरदार प्रहार किया। आबकारी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी के घर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी, व्हिस्की और देशी शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम नुक सिंह भगत पिता ननकीराम भगत उम्र 36 वर्ष निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से— बरामद किया है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व सरपंच दुखसिंग भगत का भाई है। बताया…
