कोरबा जिले की जनता की सुरक्षा और त्वरित सहायता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।गत दिवस
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah एवं Vishnu Deo Sai द्वारा रायपुर से ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, जिसमें कोरबा जिले को 22 नई डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं।
इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में इन अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री Lakhan Lal Dewangan की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अब कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में नागरिकों को और अधिक तेज, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। यह पहल आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और त्वरित रिस्पॉ






