Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा : कोरबा जिले कटघोरा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी ने हत्या की कोशिश के एक मामले में मंगलसाय धनुहार को 05 वर्ष के सश्रम कारावास और 4000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। ज्ञात हो कि आरोपी मंगलसाय धनुहार ने 19 नवंबर 2019 को मकसूदन और उसके पुत्र राजेंद्र पर प्राणघातक हमला किया था। छत्तीसगढ़ : आइसक्रीम वाले ने एसएसपी से की शिकायत, दो पुलिस वाले के खिलाफ जांच शुरू आरोपी ने मकसूदन के सिर पर टांगी से हमला किया और राजेंद्र की छाती पर धनुष बाण से वार किया। इस हमले में दोनों घायल हो गए…
बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिसवालों ने दबंगई दिखाते हुए आइसक्रीम वाले की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाने वाले युवक और उसकी पत्नी को भी पुलिसवालों ने दबोच लिया और उनके साथ मारपीट की। अब मामला सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। CG – ग्रामीण को पीटने वाला पुलिस अधिकारी लाइन अटैच, वीडियो वायरल लेकिन, सिटी कोतवाली CSP व IPS अक्षय साबद्रा ने जांच से पहले ही युवक को नशेड़ी बता कर पुलिसवालों का बचाव किया है। हालांकि, उन्होंने तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। मामला…
कोंडागांव : कोंडागांव में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है, जहां बीच बाजार में आदिवासी के साथ मारपीट की गई. मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने संज्ञान लिया है और मारपीट करने वाले ASI लाइन अटैच किया है. एसपी ने कहा, जवान के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी. “ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी…” समायोजन के फैसले से खुशी की लहर, बी.एड. सहायक शिक्षकों ने निकाली आभार रैली जानकारी के मुताबिक, बड़े डोंगर के साप्ताहिक बाजार में आदिवासी के साथ बड़े डोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम के सामने ASI उमेश मंडावी ने…
रायपुर : साय कैबिनेट की 30 अप्रैल को हुई बैठक में बर्खास्त 2,621 बी.एड. डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई. सभी सहायक शिक्षकों के समायोजन किए जानें का फैसला लिया गया. राज्य सरकार द्वारा सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) के पद पर समायोजन किए जाने के निर्णय को लेकर आज रायपुर में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने आभार रैली निकाली. इस दौरान शिक्षकों ने ‘ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी’ नारे लगाए. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रही हाईलेवल मीटिंग खत्म, रक्षा मंत्री समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम से लेकर सुभाष स्टेडियम तक यह…
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रही हाईलेवल मीटिंग खत्म हो चुकी हैं। बता दें कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन…
कोरबा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। भीषण सड़क हादसा : मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार का मिलेगा मुआवजा, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया, जिससे कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर सकें। योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों को जनांदोलन का…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 14 लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए ग्रामीणों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की घड़ी में आर्थिक सहायता के लिए 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का…
बलरामपुर। लिब्रा घाट में चल रहे अवैध रेत खनन को रोकते समय वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर झारखंडी खनन माफिया ने हमला कर दिया. ट्रैक्टर चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें आरक्षक शिवभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी. इस दौरान नदी घाट पर झारखंड के खनन माफिया को अवैध रेत खनन करते देख रोकने का प्रयास किया गया. इस पर खनन माफिया ने दल पर ही हमला कर दिया. एक ट्रैक्टर…
नई दिल्ली: पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि भारत ने उसके सैन्य प्रतिष्ठानों और एयरबेसों पर सटीक हमले किए हैं. लेकिन सामने आ रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर भारत की और से जो बमबारी की गई थी, उसमें 50 लोग मरे गए हैं. कहा जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भी नष्ट हुए है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की वायुसेना का 20 प्रतिशत ढांचे को नष्ट किया है. भोलारी एयरबेस पर बमबारी में 50 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें पाकिस्तान के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, 4 एयरमैन…
Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत शुभ तिथि माना जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। पूजा-पाठ के साथ ही इस दिन स्नान-ध्यान और दीपक जलाने की परंपरा भी है। इस दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। हालांकि, दीपक आपको घर के कुछ विशेष स्थानों पर ही जलाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर के किन स्थानों पर वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से आर्थिक संपन्नता आपको प्राप्त हो सकती है। KORBA : अज्ञात कारणवस महिला ने लगाई फांसी 10 दिन…
