Author: Yogesh Saluja

कोरबा : कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ. बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी. शादी की…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई. इस घटना के बाद नेशनल हाइवे काफी देर तक जाम रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी अब सामने आ चुका है. जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को अब पहले आओ, पहले पाओ पद्धति से जमीन का आवंटन नहीं होगा. राज्य सरकार ने 2015 के नियम में संशोधन करते हुए अब बोली के माध्यम से उद्योगों को जमीन आवंटन करने का प्रावधान किया है. साय सरकार ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन करने का निर्णय लिया है. नियमों में संशोधन से औद्योगिक क्षेत्रों, लैंड बैंक तथा अन्य भूमि खंडों के आवंटन की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता व पारदर्शिता आएगी. इसके साथ औद्योगिक निवेशकों को भूमि आवंटन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने व लाभ…

Read More

जशपुर : जिले से एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की घृणित वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने फरसाबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सुशासन तिहार 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतगांव में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा महिला है और अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। वर्ष 2021 में आरोपी अनूप…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतगांव पहुंचे हैं। उनके आगमन पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया। यहां सीएम पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे। पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान है अमेरिका, सामने आई ट्रंप और असीम मुनीर से जुड़ी ये सीक्रेट डील! मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से सटे सीतागांव में उतरा। मुख्यमंत्री यहां समाधान शिविर में शामिल होने और सरकारी…

Read More

वाशिंगटनः अमेरिका आजकल पाकिस्तान पर इतना मेहरबान क्यों है, यह सोचकर आप ही नहीं हर कोई हैरान है। मगर अब इसकी कलई खुल गई। पाकिस्तान पर अमेरिका की बड़ी मेहरबानी की वजह पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक सीक्रेट डील है। अब इस सीक्रेट डील से पर्दा उठ गया है। इस डील के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मगर इसे समझने के बाद आप आसानी से जान जाएंगे कि पाकिस्तान पर अमेरिका इस बार इतना अधिक उदार क्यों बना है?…तो आइये पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी इस…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें. बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की. कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के अनुरूप नलकूपों की खुदाई करवाई गई है. मुख्यमंत्री साय ने पेयजल की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम…

Read More

रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री नई इन फ्लाइट मनोरंजन सेवा ‘विस्टा स्ट्रीम’ का लाभ ले सकते हैं. पैसेंजर मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटाप जैसे अपने व्यक्तिगत उपकरणों पर सीधे फिल्म देखने, टीवी शो और संगीत स्ट्रीम कर अपने सफर का आनंद ले सकते हैं. भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में एयरबस ए-350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए 321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिंग सेवाएं शुरू की है. इस सुविधा के जरिए यात्री अपनी डिवाइस लैपटाप, टैबलेट, स्मार्टफोन पर वाई-फाई के माध्यम से…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 16 और 17 मई 2025 को जांजगीर-चांपा, कोरबा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में उनके कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। कोरबा: नाबालिग का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 16 मई 2025 का कार्यक्रम: सुबह 11:00 बजे: रायपुर स्थित निवास से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान। दोपहर 2:00 बजे: सर्किट हाउस जांजगीर में आमजन से मुलाकात और आरक्षित समय। दोपहर 2:30 बजे: कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी बैठक में शामिल होना। रात 8:00…

Read More

कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी देवनारायण श्रीवास (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़, अश्लील फोटो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करता और उसका अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने छात्रा के…

Read More