Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा : जिले में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगा ली। ग्राम खम्हरिया में सोनकुंवर अपनी बेटी राम कुमारी और दामाद श्रवण सिंह पोर्ते के साथ रहती थी। सोमवार को दोनों किसी रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में सिलपहरी गए थे। CG में बड़ा हादसा, ट्रक के साथ टक्कर होने से 10 बस यात्री घायल बुजुर्ग महिला घर पर तेंदूपत्ता का गड्डी तैयार कर रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे जब बेटी दामाद घर लौटे, तो उन्होंने वृद्धा को साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। जांच में…
बलरामपुर : बलरामपुर में यात्री बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक महिला बस के नीचे दब गई। इतना ही नहीं इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर…
मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले तो यूट्यूबर, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में पेरेंट्स पर विवादित टिप्पणी को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए, वहीं पिछले दिनों उन्होंने सीजफायर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद रणवीर ने अपने पोस्ट पर सफाई भी पेश की। पहले पाकिस्तानियों से माफी मांगने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने अब पाकिस्तानियों की हकीकत बयां की है। रणवीर अल्लाहबादिया पियर्स मॉर्गन के शो पर भारत और पाकिस्तान के बीच चली आक्रामक सैन्य कार्रवाई के…
*Posted on 13/05/2025 by yogesh saluja* * हेलीपैड नर्सरी में निर्माण कार्य पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है, बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्माणकर्ता जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं और काम में तेजी से प्रगति कर रहे हैं। – जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई है, लेकिन निर्माणकर्ता इसके बावजूद भी काम कर रहे हैं। – स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य से क्षेत्र में अव्यवस्था और प्रदूषण बढ़ रहा है। – निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य…
Posted by Yogesh Saluja दादर, 29 अप्रैल 2025 – दादर स्थित उचित मूल्य विक्रय केन्द्र (फेयर प्राइस शॉप) पर मौसम बिगड़ने के कारण भारी नुकसान हुआ है। दुकान क्रमांक 551001123 को नुकसान पहुंचा है, जिससे दुकान संचालक और ग्राहकों में चिंता है। मुख्य बिंदु: – तेज बारिश और आंधी के कारण दुकान की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। – दुकान में रखे सामान भी खराब हो गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। – दुकान संचालक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। – दुकान संचालक ने बताया कि मौसम की मार के कारण दुकान को काफी नुकसान हुआ…
कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बालू से भरी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को खूब भाए ‘जशप्योर’ के उत्पाद, CM साय बोले – PM मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को चरितार्थ कर रही हमारी सरकार मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब…
रायपुर : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. आज सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें ‘जशप्योर’ के उत्पाद भेंट किए, जिसकी केंद्रीय मंत्री ने खूब तारीफ की. सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, ‘जशप्योर’ ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से सुसज्जित टोकरी भेंट कर जशपुर की संस्कृति से परिचित कराया, जिसकी शिवराज सिंह ने सराहना की. IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस सीएम साय ने पोस्ट में आगे लिखा है कि स्व सहायता समूह…
आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल सामने आ गया है। अब 17 मई से आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। लेकिन आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल आते ही एक बड़ा पेंच फंस गया है, जिस बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले खेले जाएंगे। उसी दौरान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के कुछ प्लेयर्स आईपीएल 2025 के मैच मिस कर सकते हैं। CBSE…
नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषकर लड़कियों, विदेशी स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। साथ ही, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक…
ऑपरेशन सिंदूर नाम से भारतीय सेना द्वारा एक ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन को लॉन्च करने का मकसद था पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेना। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान ने 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद जब पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया तो उसे हमारे डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने फिर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया और उसने सीजफायर का प्रस्ताव दिया, जिसे भारत सरकार और सेना ने अपनी शर्तों…
