Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
मामले का विवरण— प्रार्थी नन्नू कूजूर पिता कुंवर सिंह कूजूर, उम्र 20 वर्ष, निवासी साजाकछार सारिसमार, थाना पसान जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09.03.2026 की रात्रि लगभग 09:00–10:00 बजे तक वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाकर अपने घर चला गया था। उसी रात आरोपी राजूलाल कूजूर का अपनी पत्नी उर्मिला बाई के साथ विवाद हो गया, जिस पर आरोपी ने लकड़ी के बहिंगा (डण्डा) से उसके सिर पर वार किया तथा सिर को दीवार में पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और रात्रि लगभग 03:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई।…
दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी धनवार पर नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक किशोर की डूब कर मौत हो गई यह घटना 8 मार्च की है मृतक नौशाद अंसारी पिता कलामुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवास जय भगवान गली दर्री जो कि घटना 8 मार्च दिन रविवार लगभग 10:00 बजे अपने तीन साथियों के साथ धनवार पर ड्रम पुलकित नहाने गए थे जिसमें नौशाद अंसारी की डूबने की सूचना मिली सभी क्षेत्रवासी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी दिया गया और थाना दर्री कि टीम नगर सेनानी कोरबा की टीम उपस्थित होकर रेस्क्यू किया गया गहरी नदी…
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरिफ खान को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष आरिफ खान ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, विशेष रूप से पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ…
दिनांक: 10 मार्च 2026 देश का सर्वोच्च बल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) आज दिनांक 10.03.2026 को अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी क्रम में सीआईएसएफ यूनिट केएसटीपीपी, कोरबा प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों एवं एक शानदार परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशोर चन्द्र पात्रा, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा उपस्थित रहे। उनके साथ एनटीपीसी प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री राजीव कुल्हारी, कमांडेंट, श्री लक्काकुला गौतम, उपकमांडेंट तथा अन्य अधिकारियों द्वारा आगंतुक अधिकारियों का स्वागत किया गया। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/कार्य एस. के. मिश्रा…
रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया था जाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर उदय जैन की पत्नी अपने साथियों के साथ शहर में गांजा तस्करी कर रही है। Raipur Crime News…
रायपुर। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिरा ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। रायपुर पुलिरा कमिश्ररेट के निर्देश पर शहर के अलग अलग बैंक चैराहों में चलाए जा रहे राधन अभियान में पिछले 10 दिनों के भीतर 614 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने कई महंगी कारों को भी एकता जिनमें बीएमडब्लयू और आडी जैसी लग्जरी गाडियां शामिल है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकारा कुमार के निर्देशन में शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चताया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार रायपुर में हर साल करीब…
कोरबा/पाली:- रोगी कल्याण समिति के स्थान पर भाजपा के पूर्व शासनकाल में बनी जीवनदीप समिति पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ रही है। इस समिति की गत एक वर्ष से न तो सामान्य सभा न ही साधारण सभा बैठकें हो रही है और न ही सालाना बजट तैयार हो रही है। मरीजों से लिये जाने वाले शुल्क राशि की भी जानकारी परामर्शदात्री समिति के सदस्यों को नही है। इससे लाखों रुपए के गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की गई है। अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी सुधारने और मरीजों को सस्ते दर पर ईलाज उपलब्ध कराने पारदर्शिता के लिए…
कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक चलती बोलेरो में भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जिससे शहर के बीचों-बीच हड़कंप मच गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो देखते ही देखते ‘आग का गोला’ बन गई। इस दौरान कई लोग मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। बताया गया कि चालक भी गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकलकर अपने मालिक को वीडियो भेजने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते…
कोरबा 09 मार्च 2026/ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले, तो ग्राम लेमरू में एक दिलचस्प और आत्मीय दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर पड़ते ही कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अचानक केंद्र के भीतर पहुंच गए। अचानक पहुंचे इस अपरिचित व्यक्ति को देखकर आंगनबाड़ी में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। बच्चों के चेहरों पर कौतूहल था और कमरे में कुछ क्षणों के लिए खामोशी छा गई। बच्चों की झिझक को समझते हुए…
रायगढ़ – चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 134 टन स्क्रैप से लदे 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जब्त किए गए हैं। साथ ही मिनी राइस मिल के पास डंप कर रखे मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के…
