Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा : जिले के रजगामार क्षेत्र स्थित भगवा चौक पर हुई मारपीट की घटना ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अनिल चौरसिया और उनके परिजनों समेत दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। “क्या है मामला?” मिली जानकारी के अनुसार, रजगामार निवासी ठेकेदार अभिषेक जायसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथियों नंदू श्रीवास और अर्पित अग्रवाल को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान भगवा…
कोरबा। ग्राम ढपढप में आयोजित पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के दौरान मंगलवार दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पासधारक स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आयोजन स्थल के भीतर प्रवेश से रोक दिया गया। पास होने के बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा आगे नहीं जाने देने से नाराजगी बढ़ गई और मौके पर काफी देर तक कहा-सुनी होती रही। स्थिति तब और गरमा गई जब पास फाड़ देने तक की बात कही गई, जिस पर जनप्रतिनिधि भड़क उठे और उन्होंने चुनौती देते हुए अपने पास आगे बढ़ा दिए। जानकारी के अनुसार, आयोजन स्थल पर व्यवस्था को लेकर शुरू से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आरोप…
कोरबा खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र एवम् पुनर्वास में अचानक से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है कुछ ही दिन पहले यहां जिला सक्ती थाना बाराद्वार ग्राम केसला निवासी सुरेंद्र राठौर को लाया गया नशा मुक्ति केंद्र द्वारा अपनी गाड़ी में 26/3/2026 को नशा की लत छुड़ाने के लिए लेकिन अचानक से मौत हो जाना यह एक रहस्य बना गया जब हमारी टीम नशा मुक्ति केंद्र गई इसकी जानकारी लेने के लिए तो पता चला कि इस मौत के बाद वहां का मालिक राजू राजपूत वहां से गायब है अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्यों…
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- कहते है जब पंचायत का मुखिया ही भ्रष्ट्र हो तो गांव विकास की परिकल्पना करना बेमानी साबित होती है..! कुछ इसी तरह का वाक्या पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के अधीन ग्राम पंचायत कोरबी (सी) का सामने आया है, जहां के तत्कालीन सरपंच ने अपने कार्यकाल में ग्राम विकास के पैसे से जमकर मौज किया और बेहिसाब राशि डकार ली तो वहीं वर्तमान निर्वाचित सरपंच भी सरकारी धन उड़ाने में पीछे नही है और पंचायत सचिव के सांठगांठ से गांव के विकास को दीमक की भांति चट करने में लगे है। शासकीय राशि का बंदरबांट कैसे किया जाता है,…
सूरजपुर। दिनांक 16.03.2026 को ग्राम दर्रीपारा थाना झिलमिली निवासी बालरूप गुप्ता ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते होली त्यौहार के 4-5 दिन पूर्व ग्राम पपराखांड सावारांवा के सोनू के द्वारा बताया गया कि 2 मोबाईल नंबर से उसके मोबाईल में फोन आता है कि उक्त व्यक्ति के पास सोना है खरीदने के लिए बोल रहा है तब यह बोला ठीक है यह सोना खरीद लेगा चलो देखवा दो तब दिनांक 06.03.2026 को यह सोनू के साथ सोना लेने के लिए सेम्पल देखने बिहारपुर नवाटोला गया था जहां 2 व्यक्ति मिले और इन्हे जो सोना दिखाये उसी में…
छत्तीसगढ़ के रायपुर के पंडरी मोवा स्थित ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ में एक आदिवासी युवक को पाइप से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। लेकिन केंद्र संचालिका के बेटे ने उसके साथ मारपीट की।पिटाई से उसके पीठ-गर्दन की चमड़ी छिल गई है। गहरे जख्म के निशान दिख रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है। मामला पंडरी थाना इलाके का है।दरअसल, ओडिशा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी को उसके माता-पिता ने नशा छुड़ाने सितंबर-अक्टूबर…
छत्तीसगढ़ के रायपुर के पंडरी मोवा स्थित ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ में एक आदिवासी युवक को पाइप से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। लेकिन केंद्र संचालिका के बेटे ने उसके साथ मारपीट की। पिटाई से उसके पीठ-गर्दन की चमड़ी छिल गई है। गहरे जख्म के निशान दिख रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है। मामला पंडरी थाना इलाके का है। देखिए पिटाई की तस्वीरें… पाइप से आदिवासी युवक को मारता हुआ आरोपी…
दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघोरा कोरबा मुख्य मार्ग मेन रोड सुबह सुबह अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी चालक को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 5:35 मिनट में हुआ है दर्री मेमन बूट हाउस के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर कॉलोनी का रहने वाला बताया गया मृतक युवक उम्र 35 40 साल का है जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार जमानीपाली से कोरबा की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक स्कूटी सवार सहित सड़क पर…
कोरबा, 30 मार्च 2026/ जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शासकीय संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की गई है। विकासखण्ड कटघोरा के अंतर्गत संचालित प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, छुरी में कार्यरत दैनिक मजदूर श्री केसर दुबे को उनके अशोभनीय व्यवहार और गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पूर्व में भी शराब का सेवन कर छात्रावास परिसर में प्रवेश करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस पर उन्हें कड़ी समझाइश…
