Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड में वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 1033 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनके निवास की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में…
कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई…
छत्तीसगढ़ राज्य बागों बाँध के स्वप्न दृष्टा माटी पुत्र , अंचल के धरोहर , हमारी विरासत , सरल, मृदुभाषी, स्व. श्री बिसाहू दास महंत जी का 102वीं जयंती 1अप्रैल 2026दिन बुधवार समय 10 बजे स्व. बिसाहुदास महंत स्मृति उद्यान घंटाघर के स्व.बिसाहुदास महंत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कार्यक्रम में मा. डा. चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा मा. जयसिंह अग्रवाल जी पूर्व कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई जी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण…
नई दिल्ली. वेस्ट एशिया महायुद्ध के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी और राहत वाली खबर आई है. देश में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं होगी. 94 हजार एमटी (MT) एलपीजी कार्गो से लदे दो बड़े जहाज भारत आ रहे हैं. इन जहाजों के नाम बीडब्ल्यू टीवाईआर (BW TYR) और बीडब्ल्यू ईएलएम (BW ELM) हैं. ये दोनों एलपीजी कैरियर युद्ध वाले खतरनाक क्षेत्र से बिल्कुल सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं. अब ये तेजी से भारतीय तटों की तरफ बढ़ रहे हैं. बीडब्ल्यू टीवाईआर जहाज 31 मार्च 2026 को मुंबई बंदरगाह पर पहुंच जाएगा. वहीं दूसरा जहाज बीडब्ल्यू ईएलएम 1…
SN India टीम की ओर से गगनदीप को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। टीम के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की है। इस खास दिन पर गगनदीप के लिए खुशियों, तरक्की और नई उपलब्धियों से भरे जीवन की प्रार्थना की गई। SN India टीम ने आशा जताई कि वे आगे भी अपने कार्यों से सभी को प्रेरित करते रहेंगे। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर एक बार फिर गगनदीप को ढेर सारी बधाइयां।
कोरबा/उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताढी में कोयला निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यरत एक मजदूर अचानक हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर कोयला निकालने के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान असावधानीवश वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी…
कोरबा, 28 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला खनिज न्यास अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े भवन निर्माण तथा अन्य अधोसंरचना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कई माह बीतने के बाद भी अनेक स्थानों के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि अतिरिक्त मजदूर लगाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जाए। समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं…
कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च की है। मानिकपुर निवासी योगेश कुमार केंवट को मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात आरोपियों ने रोककर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद लूट लिए थे। पीड़ित योगेश कुमार केंवट ने बताया कि वह किसी काम से कोरबा गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर पैसे लूट लिए। घटना के बाद योगेश किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचा और पुलिस में शिकायत…
पाली (कोरबा) सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में नववर्ष 2026 के आगमन पर एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं जिला इकाई पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम कल, 29 मार्च 2026 (रविवार) को पाली पड़निया में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति पूर्णिमा शोभा जगत (जनपद अध्यक्ष, पाली) होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भुवनेश्वर सिंह टेकाम (जनपद सदस्य) और श्री कमलेश कुर्रे (जनपद सदस्य व सभापति) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा महासघं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों पर चर्चा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों का…
पाली| कटघोरा–बिलासपुर हाईवे पर डूमरकछार के पास शुक्रवार की दोपहर बिलासपुर की ओर जा रहा ट्रेलर सीजी-15-डीडब्ल्यू-57 00 में अचानक आग लग गई। धुआं उठने पर चालक को घटना का पता चला तो वह किनारे में वाहन रोककर नीचे उतरा और भाग गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि इस दौरान तक टायरों की चपेट में आने से ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा जल गया था। पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई होगी,…
