पाली (कोरबा) सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में नववर्ष 2026 के आगमन पर एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं जिला इकाई पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम कल, 29 मार्च 2026 (रविवार) को पाली पड़निया में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति पूर्णिमा शोभा जगत (जनपद अध्यक्ष, पाली) होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भुवनेश्वर सिंह टेकाम (जनपद सदस्य) और श्री कमलेश कुर्रे (जनपद सदस्य व सभापति) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा
महासघं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों पर चर्चा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों का सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए जिला इकाई के नए पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव किया जाएगा।
स्थान – पाली पड़निया, जिला- कोरबा (छ.ग.)
समय – सुबह 11:00 बजे से शाम – 5:00 बजे तक
आयोजक :- सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9343530851, 8841865225।




