Author: Yogesh Saluja

जांजगीर-चांपा, 25 मार्च 2026। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 106 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह पदस्थ पुलिस कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाने का प्रयास…

Read More

कोरबा। जिला अस्पताल परिसर में पेड़ कटाई का मामला अब गंभीर आरोपों और तस्करी के खुलासे तक पहुंच चुका है। दिन में हरे-भरे पेड़ों की कटाई और रात के अंधेरे में लकड़ी की निकासी पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती नजर आ रही है। ताजा घटनाक्रम में आधी रात को अस्पताल परिसर से कटे हुए पेड़ों की लकड़ी पिकअप वाहन में भरकर बाहर ले जाई जा रही थी। इसी दौरान वन विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। पिकअप से लकड़ी बरामद होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले…

Read More

कोरबा : शहर का व्यस्ततम घंटाघर इलाका अब दो अलग-अलग शिफ्ट में काम करता नजर आ रहा है—दिन में जनता परेशान, और रात में ‘खास मेहमानों’ की मौज। बिलासा ब्लड बैंक के पास निगम कॉम्प्लेक्स की सार्वजनिक सीढ़ियों पर हुआ अवैध कब्जा अब सिर्फ रास्ता रोकने तक सीमित नहीं, बल्कि “रात्रीकालीन सुविधा केंद्र” में तब्दील होता दिख रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जैसे ही शहर की दुकानें बंद होती हैं, यहां “असली दुकान” खुल जाती है। दिन में जहां आम आदमी सीढ़ियां ढूंढता रह जाता है, वहीं रात में वही जगह शराबियों के लिए “आरामगाह” बन…

Read More

SN इंडिया न्यूज कि खबर तालाब खोदकर सड़क निर्माण! नियमों की खुलेआम धज्जियां कोरबा- जिले के बरपाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध ईंट निर्माण और परिवहन का बड़ा खेल खुलेआम संचालित हो रहा है। ग्राम कचोरा, नाका, कराईनारा और गिधौरी जैसे गांवों में दर्जनों स्थानों पर बिना अनुमति या अनुमति के ईंट भट्ठे संचालित हो रही है, जो कि जांच का विषय है। इन भट्ठों से तैयार ईंटों का परिवहन मिनी हाईवा एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से किया जा रहा है। कई वाहनों में नंबर प्लेट तक नहीं हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि नियमों…

Read More

बिलासपुर – शहर में एक स्कार्पियो पर ‘पुलिस’ लिखकर बाउंसरों के घूमने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही इसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में दो महिला बाउंसर समेत कुल आठ लोग स्कार्पियो में सवार दिखाई दे रहे हैं। वाहन के आगे और पीछे शीशे पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। मामले की गंभीरता…

Read More

कोरबा/पाली:- जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत अलगीडांड़ में 15वें वित्त मद की राशि के मनमाने दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर मितानिन दिवस पर मितानिनों के सम्मान हेतु सामाग्री खरीदी के नाम पर 50 हजार की राशि आहरित किये जाने की बात सामने आयी है। माह जून 2025 में दो अलग- अलग किश्तों में यह राशि निकाली गई है, लेकिन मौके पर ग्राम की मितानिनों का कहना है कि वर्तमान सरपंच कार्यकाल में उनकी कोई पूछ परख ही नही है, तो मितानिन दिवस में सम्मान कहां से होगा। ऐसे में सरपंच- सचिव के क्रियाकलाप को…

Read More

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा।जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया है। युवती ने बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टावर से उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाने से करीब 200 मीटर दूर की है। युवक ने कहा कि अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले में अमानक चावल भण्डारण किए जाने के कारण जांच पड़ताल के दौरान बड़े पैमाने पर लॉट रोक दिए जाने के बाद सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में राशन के भंडारण में विलंब, परिवहन की अस्त-व्यस्त व्यवस्था के कारण जो राशन वितरण की चाल एक बार बिगड़ी है कि वह पटरी पर सही ढंग से लौटने का नाम नहीं ले रही। इसका खामियाजा न सिर्फ उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है बल्कि उचित मूल्य दुकानों के संचालक भी काफी हैरान व परेशान हैं। सुबह से लेकर शाम तक उन्हें कभी फोन पर तो कभी प्रत्यक्ष तौर से उपभोक्ताओं…

Read More

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में 23 मार्च को विष्णु देव साय द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में प्रदेश के सांसदों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कोरबा की लोकप्रिय सांसद ज्योत्सना महंत तथा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस गरिमामय आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में समन्वय बढ़ाने, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और जनता को अधिकाधिक लाभ दिलाने…

Read More

कोरबा 23 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना। दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे। निगमायुक्त श्री पाण्डेय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों…

Read More