Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
*कोरबा | दिनांक: 30 मार्च 2026* छत्तीसगढ़ शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कोरबा जिले के रानी धनराज कुंवर देवी स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ज्ञात हो कि दिनांक *12/03/2026* को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा आदेश जारी कर समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के *संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने* के निर्देश दिए गए थे। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को *तीन दिवस के भीतर पालन सुनिश्चित कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने* के लिए कहा गया था। इसके बावजूद…
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष श्री मनोज चौहान के अनुमोदन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन) की अनुशंसा पर ग्राम बैगापाली निवासी युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश महंत को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रकाश महंत की इस नियुक्ति को संगठन के डिजिटल विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वे पूर्व से ही संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से…
कोरबा। कोरबा जिले में आयोजित हो रही हनुमंत कथा जहां लाखों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है तो दूसरी तरफ इस कथा के बहाने पर्दे के पीछे कुछ लोग अपनी ही रोटी सेकने में लगे हैं। यह मंशा कथा आयोजन के दो दिन पूर्व ही उजागर होने के साथ-साथ कडुवाहट का कारण बन गई और रविवार रात अंततः धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। कटघोरा के अग्रसेन भवन, जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ठहराए गए हैं,वहां कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह और महराज के लोगों के करीबी बसंत अग्रवाल भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक सारा फसाद बाबा से मिलने-मिलाने को…
छात्र छात्राएं हॉस्टल में अध्ययन के लिए आते हैं , लेकिन हॉस्टल अधीक्षक की लापरवाही के चलते हॉस्टल में घटनाएं होती रहती है , उसके बाद भी भाजपा सरकार के नुमाइंदे ऐसी घटना को देखते हुए भी आंख मूंदे हुए हैं। ऐसी ही घटना छुरी के प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास में घटना हुई ,नशे में धुत रसोईए ने छठवीं कक्षा के छात्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। छात्रावास में रसोइया नशे में धुत्त आदिवासी छात्र पर जानलेवा हमला छात्रावास अधीक्षक की निष्क्रियता परिणाम है, हमलावर नशे का आदि था , जो कि छात्रावास अधीक्षक को मालूम था उसके…
कोरबा/पाली:- सरकार ने कलेक्टोरेट में बड़े अफसरों को जनता की सुनवाई के लिए एक दिन का वक्त देने के निर्देश दिए है। इसी को नाम रखा गया है जनदर्शन। गारंटी इस बात की दी गई कि यहां लगने वाले तकरीबन हर मामलों की सुनवाई होगी। विभाग चाहे जो भी हो, हर विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे और मौके पर उन्हें जनता की अर्जियों को देखकर निराकरण करना अनिवार्य होगा। इसके उलट राजस्व विभाग के एक रिश्वतखोर पटवारी के कृत्य की ग्रामीण द्वारा जनदर्शन में की गई शिकायत मामले में कोई सुनवाई देखने- सुनने को नही मिली है। गरीब पीड़ित किसान…
बिलासपुर- जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने मुर्गियों की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके बावजूद रविवार को दिल्ली से बड़ी संख्या में चूजों की खेप बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से हड़कंप मच गया। स्टेशन परिसर में चूजों को खुले में उतारा गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चूजों की खेप बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक निगरानी के स्टेशन परिसर में उतारी गई। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि इन चूजों को जिले के किस क्षेत्र में सप्लाई…
कोरबा। कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड में वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 1033 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनके निवास की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में…
कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई…
छत्तीसगढ़ राज्य बागों बाँध के स्वप्न दृष्टा माटी पुत्र , अंचल के धरोहर , हमारी विरासत , सरल, मृदुभाषी, स्व. श्री बिसाहू दास महंत जी का 102वीं जयंती 1अप्रैल 2026दिन बुधवार समय 10 बजे स्व. बिसाहुदास महंत स्मृति उद्यान घंटाघर के स्व.बिसाहुदास महंत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कार्यक्रम में मा. डा. चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा मा. जयसिंह अग्रवाल जी पूर्व कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई जी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण…
नई दिल्ली. वेस्ट एशिया महायुद्ध के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी और राहत वाली खबर आई है. देश में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं होगी. 94 हजार एमटी (MT) एलपीजी कार्गो से लदे दो बड़े जहाज भारत आ रहे हैं. इन जहाजों के नाम बीडब्ल्यू टीवाईआर (BW TYR) और बीडब्ल्यू ईएलएम (BW ELM) हैं. ये दोनों एलपीजी कैरियर युद्ध वाले खतरनाक क्षेत्र से बिल्कुल सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं. अब ये तेजी से भारतीय तटों की तरफ बढ़ रहे हैं. बीडब्ल्यू टीवाईआर जहाज 31 मार्च 2026 को मुंबई बंदरगाह पर पहुंच जाएगा. वहीं दूसरा जहाज बीडब्ल्यू ईएलएम 1…
