पाली| कटघोरा–बिलासपुर हाईवे पर डूमरकछार के पास शुक्रवार की दोपहर बिलासपुर की ओर जा रहा ट्रेलर सीजी-15-डीडब्ल्यू-57 00 में अचानक आग लग गई। धुआं उठने पर चालक को घटना का पता चला तो वह किनारे में वाहन रोककर नीचे उतरा और भाग गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि इस दौरान तक टायरों की चपेट में आने से ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा जल गया था। पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई होगी, फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




