छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय भाजपा नेता कार में ही मौजूद थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार उनके भाई समेत तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता के भाई नागेंद्र सिंह समेत तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सोनहत थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है



