नशे के कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस का शिकंजा! चांपा रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप एवं टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 1 नाबालिग को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से 150 नग नशीली सिरप एवं 13,800 नग नशीली टेबलेट, कुल कीमत ₹64,950/- बरामद की गई।
प्रकरण में धारा 21(C) NDPS Act के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना चांपा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
सराहनीय योगदान: निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान सहित पुलिस टीम।













