ब्रेकिंग न्यूज़ – चांपा न कोई डर न कोई खौफ देवांगन जी को
चांपा। चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चांपा पुलिस स्टेशन से महज़ 100 मीटर की दूरी पर, हनुमान मंदिर से सटे दो मकानों में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है। यह सब कुछ पुलिस और संबंधित विभाग की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाने से सटे मकानों में अवैध नशे का कारोबार खुलेआम चलना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। लोगों का आरोप है कि पुलिस व जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंख मूंदे बैठे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर थाना परिसर से चंद कदम की दूरी पर चल रही इस अवैध गतिविधि पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा? क्या पुलिस की मौन सहमति के बिना इतनी बड़ी लापरवाही संभव है?





