बिलासपुर – शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असमय मृत्यु हो गई। यह हादसा न्यू स्मार्ट रोड, वेयर हाउस के पास हुआ, जब पत्रकार शुक्ला अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार क्रमांक CG 04 MT 4004 चला रहे व्यक्ति की पहचान जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर पदस्थ डॉ. के एल उरांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डॉ. उरांव ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया, जिससे वे वाहन से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे स्कूटी सवार उपेंद्र शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया,





















