कोरबा। (18-19 अगस्त 2025) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कटघोरा, उरगा, दीपका और पाली थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल 165 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की, जिसकी कीमत लगभग ₹16,640 आंकी गई है। इस कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
👉 गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –
-
सुंद देवांगण, चिह्रभाठा चूड़ीकला थाना कटघोरा (55 लीटर शराब जप्त)
-
समारू यादव, ग्राम सिल्ली थाना पाली (4 लीटर शराब जप्त)
-
पप्पू कुमार चौहान, ग्राम साजापाली थाना उरगा (97 लीटर शराब जप्त)
-
प्रीति मरकाम, ग्राम सिकरी खुर्द थाना दीपका (9 लीटर शराब जप्त)
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




