Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

    2026-08-14

    Korba News: 5 विद्यार्थियों को मिली 3.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बांटे चेक

    2026-08-14

    कोरबा पाली 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पहले तिरंगा यात्र घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्र का आयोजन किया गया माखनपुर में

    2026-08-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      * अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

      By Yogesh Saluja2026-08-1421
      Recent

      * अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

      2026-08-14

      Korba News: 5 विद्यार्थियों को मिली 3.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बांटे चेक

      2026-08-14

      कोरबा पाली 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पहले तिरंगा यात्र घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्र का आयोजन किया गया माखनपुर में

      2026-08-14
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»पुटा गांव के मेघावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर ग्राम सरपंच ने किया सम्मानित….. अनुशासन, मेहनत और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी- दिलाराम नेताम
    CHHATTISGARH

    पुटा गांव के मेघावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर ग्राम सरपंच ने किया सम्मानित….. अनुशासन, मेहनत और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी- दिलाराम नेताम

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-08-24No Comments11 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा/पाली:- शिक्षा में सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत और मार्गदर्शन जरूरी है। अनुशासन छात्रों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और मेहनत उन्हें आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाती है तो वहीं मार्गदर्शन छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाता है। यह बातें ग्राम पुटा में आयोजित मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दिलाराम नेताम ने कही।

    पाली विकासखण्ड के ग्राम पुटा में बीते राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के उपलक्ष्य में शनिवार 23 अगस्त को गांव में संचालित प्राथमिक शाला परिसर में मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच दिलाराम नेताम की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के छात्र- छात्राएं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंकों से बेहतर परिणाम प्राप्त किये उन्हें नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत एक साथ मिलकर छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करते है। अनुशासन छात्रों को सही रास्ते पर बने रहने की प्रेरणा देता है, जबकि मेहनत उन्हें वहां पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रयास है जहां उनका लक्ष्य निर्धारित होता है। वहीं मार्गदर्शन उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाता है। एक अनुशासित और मेहनती छात्र शैक्षणिक रूप से सफल तो होता ही है साथ ही वह एक बेहतर इंसान भी बनता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में लागातार मेहनत करते रहने और नए सिरे से तैयार रहने की सलाह देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत करतली सरपंच ज्योतिष कुसरो ने कहा कि आज के बच्चे कल का भारत है, इन्ही बच्चों को कल देश की कमान संभालनी है, यही बच्चे कल देश का नाम रोशन करेंगे। वार्षिक परीक्षा के घोषित परिणामो में गांव के 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने- अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं अपने अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा किया है। स्कूल प्रबंधन भी मेघावी छात्रों के परीक्षा में उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ है। विशिष्ट अतिथि ने आगे कहा कि छात्रों को प्रोत्साहन करने का एक ही मुख्य उद्देश्य है कि इससे दूसरे छात्र भी प्रेरित हों और वे भी बेहतर परिणाम लाने का प्रयास करें। मेघावी छात्रों को नगद पारितोषिक प्रदान करने से ना सिर्फ उनमें जागरूकता बढ़ेगी, अपितु प्रतिस्पर्धा भी पैदा होगी। प्राथमिक शाला पुटा के प्रधान पाठक राजू कुमार बिंझवार ने कहा कि पुटा ग्राम के छात्रों ने बोर्ड शिक्षा के वार्षिक परिणामों में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका पूरा श्रेय स्कूल स्टाफ और अभिभावकों के साथ उन विद्यार्थियों को भी जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत से स्कूल का नाम अग्रणी रहा है और उम्मीद की जाती है कि आगामी परीक्षा में भी उनके स्कूल के छात्र इसी तरह से प्रदर्शन करके अपना व अभिभावकों और स्कूल का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही वे परीक्षा में अपार सफलता के चलते अपने सुनहरे भविष्य को बनाने में सफल रहें। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों में गीता राम खरे, अरुण कुमार डहरिया, रामधुन टेकाम, अनुरंजन टोप्पो ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सफलता पूरे शिक्षण परिवार के लिए गौरव की बात है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों की मेहनत का सम्मान था, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करने वाला कदम था। गांव के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुशासित शिक्षा और निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित है। सम्मान समारोह के अंत में सम्मानित किए गए विद्यार्थियो में कक्षा 5वीं की कुमारी दीपिका को 1 हजार, कक्षा 08वीं की सोनाली को 2 हजार, कक्षा 10वीं धनेश्वरी 3 हजार एवं कक्षा 12वीं के रामनारायण को 4 हजार नगद राशि सरपंच दिलाराम की ओर से देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर उप सरपंच शोभाराम ध्रुव, पंचगण इंदरौतिन बाई, कौशिल्या बाई, अमृत बाई, संतोषी बाई, फुलेश्वरी बाई, उषाबाई, अघनी बाई, अनंद राम, सुकालूराम, रामूप्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    * अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

    2026-08-14

    Korba News: 5 विद्यार्थियों को मिली 3.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बांटे चेक

    2026-08-14

    कोरबा पाली 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पहले तिरंगा यात्र घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्र का आयोजन किया गया माखनपुर में

    2026-08-14
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,065

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,648

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,563

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,337
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    * अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

    By Yogesh Saluja2026-08-1421

    * आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर किया अनाचार, त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड…

    Korba News: 5 विद्यार्थियों को मिली 3.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बांटे चेक

    2026-08-14

    कोरबा पाली 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पहले तिरंगा यात्र घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्र का आयोजन किया गया माखनपुर में

    2026-08-14

    कार के गुप्त चेंबर में छिपाकर कर गांजा की तस्करी, 12 लाख का गांजा जब्त… कबीरधाम जिले में गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    2026-08-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.