कोरबा : हाउसिंग बोर्ड गोकुल नगर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान के कमरे से महिला पंचायत सचिव की जली हुई लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान सुसमा कुसरो (पदस्थ– सचिव, ग्राम पंचायत बांगो) के रूप में हुई है, जो गोकुल नगर में ही निवास करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुसमा एक सौम्य और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

ICC T20 रैंकिंग में फिर से बदलाव, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले हो गया फायदा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संभावित हत्या का प्रतीत हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसमा कुसरो का एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में उनके बीच मनमुटाव और तनावपूर्ण स्थिति की बातें सामने आई हैं। पुलिस इस मामले में लव एंगल को भी प्रमुखता से जांच में शामिल कर रही है।

पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल से मिले साक्ष्य की गहनता से जांच की जा रही है।

Share.
Exit mobile version