कोरबा| एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के तत्वावधान में लगातार दूसरे वर्ष कोरबा प्रीमियर लीग (केबीएल -2) सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। ओपन टू ऑल की तर्ज पर इस बैडमिंटन चैंपियनशिप का टीम इवेंट सभी आयु के लिए निर्धारित विभिन्न वर्गों में होगा। प्रतियोगिता की तिथि 19 से 21 सितंबर निर्धारित की गई है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने हर आयु वर्ग में कम से कम 6 टीम का होना आवश्यक रहेगा। सभी मैच नगर निगम कॉलोनी निहारिका के मनोरंजन क्लब स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट में खेले जाएंगे।
केबीएल-2 के संबंध में एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। विस्तृत चर्चा में आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। बैठक में मुख्य रूप से कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, भूषण उरांव, मनीष गुप्ता, सोनल फेलिक्स, गोपाल शर्मा, डॉ. शिरीन लाखे, सुमेर सिंह राजपूत, डॉ. प्रभात पाणिग्रही, अवधेश यादव, प्रतीक वैष्णव,
अंकित देवांगन, सुधांशु शर्मा, ओपी साहू, नरसिंह भोई, जगदेव सिंह, श्याम अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संतोष शामिल हुए।सर्वप्रथम सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि केबीएल-2 का आयोजन होगा। आयोजन के लिए सभी सदस्य अलग-अलग ग्रुप में दिए गए दायित्वों का क्रियान्वयन करेंगे। समय-समय पर अपने दायित्व की प्रगति की सूचना मुख्य या कोर कमिटी को देते रहेंगे।

