मंदसौर। शनिवार को मंदसौर के नवागत जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने पुलिस लाइन में पूजा-अर्चना करने के बाद डायल 112 की 22 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में पुलिस आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मप्र शासन द्वारा भोपाल से 22 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक दिनेश बैन ने बताया कि पहले जिले में डायल 100 की 20 गाड़ियां थीं, अब डायल 112 सेवा के लिए 22 गाड़ियां और जुड़ गई हैं। इन नई गाड़ियों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक वाहन में बॉडी वॉर्न कैमरा, डैशबोर्ड कैमरा और जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे लोकेशन आधारित ट्रैकिंग और लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए वाहनों में हैक्सा, बोल्ट कटर, टिन कटर, कुल्हाड़ी, रस्सी, स्ट्रेचर, डेड बॉडी कवर और हैमर जैसे उपकरण रखे गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशानुसार इन वाहनों को शीघ्र ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



