कोरबा//पताढी ग्राम में गुरु गद्दी एवं 100 गवां सतनाम विकास समिति द्वारा सतनाम सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्माराम पन्ना ने की, जबकि गुरु गद्दीधाम के संरक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधान सिंह तंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत पताढी), प्रवीण ओगरे (अध्यक्ष, भूस्थापित मजदूर संघ एवं विधायक प्रतिनिधि), लखन लाल लहरें अध्यक्ष गुरुगद्दी पताढी, रामायण रात्रे, गणेश राम बघेल, जवाहर डहरिया, अमर खांडे ,रोशन खांडे, मोहन, गजानंद बंजारे, दिनेश कुर्रे प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि, अखिलेश कुर्रे, धनाराम खांडे, शशि भारद्वाज, संतोष दास महंत, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, अनिल खुंटे (जनपद पंचायत सदस्य), गेसराम मिरी (सचिव) तथा कमलेश अनंत (कोषाध्यक्ष) शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की प्रशंसा की और सामुदायिक भवन के निर्माण को क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों, शिक्षा एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने इस पहल को सामाजिक समृद्धि की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



