18.12.25 को राजेंद्र प्रसाद नगर रायपुर स्थित हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित कार्यालय में सर्व प्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात अध्यक्ष पद का अपना कार्यभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण के समय विभाग के अधिकारी, सचिव एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे साथ ही नरेंद्र देवांगन रायपुर सहसंयोजक की उपस्थित रही पदभार ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष महोदय श्री भोजराम देवांगन जी ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात अपने विभाग के गोदाम जाकर स्टॉक का निरिक्षण किया गया और जानकारियां प्राप्त किया गया और किस प्रकार हथकरघा संघ का विकास किया जाए इस विषय पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। सर्वप्रथम कार्यालय में पहुंचने पर उनके साथी गण एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला से भव्य स्वागत किया गया एवं पूजा एवं मंत्र उच्चारण के पश्चात उनको उनकी कुर्सी पर बिठाया गया इसमें उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव एवं उनके साथ उनके कार्यालय पहुंचे उनके मित्रगण अनाराम देवांगन, अखिलेश जायसवाल, बी डी शर्मा, राज नारायण गुप्ता, सुरेश झा, सहसंयोजक नरेंद्र देवांगन, हेतराम देवांगन महेश गुप्ता महेश देवांगन इत्यादि लोगों की उपस्थित में पदभार ग्रहण किया गया।




