Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    2026-06-20

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

      By Yogesh Saluja2026-06-207
      Recent

      विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

      2026-06-20

      मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

      2026-06-20

      शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

      2026-06-20
    • Desh – Videsh

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25

      112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की

      2025-10-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01

      कोरबा में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी:कर्मचारी से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

      2025-10-08

      शुष्क दिवस पर भी बरपाली में अवैध शराब बिक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

      2025-10-02
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»भ्रष्ट्राचार में डूबा पाली जल संसाधन उपसंभाग विभाग: करोड़ो के किसान हितैषी सिंचाई योजना में घटिया निर्माण, माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग कार्य को लेकर जनपद सदस्य व किसानों ने जताई आपत्ति, पौने तीन करोड़ के परियोजना में भ्रष्ट्राचार का आरोप
    CHHATTISGARH

    भ्रष्ट्राचार में डूबा पाली जल संसाधन उपसंभाग विभाग: करोड़ो के किसान हितैषी सिंचाई योजना में घटिया निर्माण, माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग कार्य को लेकर जनपद सदस्य व किसानों ने जताई आपत्ति, पौने तीन करोड़ के परियोजना में भ्रष्ट्राचार का आरोप

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-08-07No Comments31 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रिपोर्टर गौतम कुमार राज
    कोरबा/पाली:- जल संसाधन उपसंभाग पाली अंतर्गत सेन्द्रीपाली बांध से 24 सौ मीटर के चल रहे माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग निर्माण कार्य मे भारी अनियमितता और आर्थिक गड़बड़ी किये जाने का आरोप क्षेत्र के जनपद सदस्य व किसानों ने लगाते हुए निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामाग्री पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि विभाग के अधिकारी और ठेकेदार केवल भ्रष्ट्राचार कर आम जनता के पैसे को लूटने का कार्य कर रहे है। जहां चल रहे निर्माण में नियम- कायदे को ताक में रखकर ठेकेदार और विभाग के एसडीओ घटिया काम को अंजाम देकर मोटा मॉल कमाने में लगे है तथा जिम्मेदार अधिकारी की कमीशनखोरी के चलते गुणवत्ताहीन कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है।

    पाली विकासखण्ड के ग्राम सेन्द्रीपाली स्थित बांध से 24 सौ मीटर के लंबी माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग का कार्य करीब 2 करोड़ 76 लाख की लागत से कराया जा रहा है। करोड़ो के जिस किसान हितैषी सिंचाई योजना के काम मे गुणवत्ता की जमकर अनदेखी किये जाने का आरोप क्षेत्र क्रमांक- 12 की जनपद सदस्य श्रीमती संगीता सूरज कोराम सहित किसानों ने लगाया है और निर्माण के उपयोग में लाए जा रहे मटेरियल सामाग्री पर कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि कार्य मे स्तरहीन रेत, सीमेंट का उपयोग करते हुए निर्माण की औपचारिकता भर निभाई जा रही है। इससे सीसी नहर नाली बनने के साथ ही टूटने- फूटने लगी है। जिस गुणवत्ता की अनदेखी के चलते इसका लाभ लंबे समय तक किसानों को नही मिल पाएगा। क्योंकि करोड़ो के माइनर सीसी नाली नहर निर्माण कार्य मे हो रहे अनियमितता से यह पानी का तेज बहाव ज्यादा दिनों तक झेल नही पाएगा और टूटने की संभावना रहेगी। जहां नहर टूटने से शासन की राशि बर्बादी होगी साथ ही किसानों की फसल भी चौपट हो सकती है। ऐसे में नहरी पानी की उम्मीदें किसानों को सिरे चढ़ते नजर नही आ रही है।

    आसपास नदी- नालों के रेत का उपयोग
    जनपद सदस्य श्रीमती संगीता सूरज कोराम सहित ग्रामीण किसानों ने आपत्ति जताई है कि पौने तीन करोड़ के निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म के रेत का उपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार आसपास के नदी- नालों से बजरी युक्त रेत का उत्खनन कराकर उक्त निर्माण में लगा रहा है। जिस रेत में गाद की मात्रा अधिक होने से पक्के निर्माण के टिकाऊपन पर संदेह जताया गया है।

    निर्माण में 53 की जगह लगा रहे 43 ग्रेड सीमेंट
    जनपद सदस्य और किसानों का आरोप है कि नहर नाली निर्माण में 53 ग्रेड सीमेंट की जगह 43 ग्रेड जेके लक्ष्मी सीमेंट लगाया जा रहा है। जिसका उपयोग भी कम मात्रा में किया जा रहा है। जनपद सदस्य श्रीमती कोराम ने बताया कि सभी निर्माण परियोजनाओं में समान स्तर की मजबूती की आवश्यकता नही होती है। लेकिन करोड़ो के पक्के निर्माण को पूरा करने के लिए उपयुक्त ग्रेड के सीमेंट का उपयोग आवश्यक है। ठेकेदार द्वारा जिसके विपरीत 43 ग्रेड सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। जबकि इस ग्रेड के सीमेंट का उपयोग छोटे पैमाने के आवासीय निर्माण या प्लास्टरिंग कार्य के लिए होता है। ऊंची इमारतों, पुलों या ढांचे जैसी निर्माण में भार क्षमता सहने के लिए 53 ग्रेड सीमेंट की जरूरत होती है, जो निर्माण संरचनाओं की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी मजबूती प्रदान करता है। जिसके विपरीत कम ग्रेड व कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण के टिकाऊपन को लेकर संदेह जताया है और निर्माण में प्रयुक्त सामाग्री की जांच कराने जिला प्रशासन से अपेक्षित मांग की है।

    निर्माण स्थल से समरी बोर्ड गायब
    शासकीय निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने केंद्र व राज्य सरकार का नियम है कि किसी भी प्रकार के सरकारी निर्माण कार्य मे मानक सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है। जिससे आम नागरिकों को उक्त निर्माण कार्य की लागत, मापदंड, संबंधित ठेकेदार के फर्म व संबंधित विभाग और अधिकारियों, इंजीनियर का नाम, मोबाइल नंबर पता चले। लेकिन ठेकेदार द्वारा उक्त निर्माण कार्य के दौरान निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का मानक बोर्ड नही लगाया गया है और घटिया मटेरियल सामाग्री लगाकर माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग कार्य का निष्पादन कराया जा रहा है। जिसे लेकर जनप्रतिनिधि व किसानों ने प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि भ्रष्ट्राचार और आर्थिक अनियमितता करने की मंशा को लेकर निर्माण स्थल पर समरी बोर्ड नही लगाया गया है।

    विभागीय अधिकारी के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    इस पूरे मामले में जल संसाधन उपसंभाग पाली के अनुविभागीय अधिकारी एस.पी. टुंडे का रुख भी सवालों के घेरे में है। तय समय पर कार्यालय खुलने के बावजूद उक्त अधिकारी समय पर उपस्थित नही रहते। एसडीओ ब्लाक मुख्यालय में रहने के बजाय 50- 55 किलोमीटर दूर निवास करते है, जो सप्ताह में एक या दो दिन कार्यालय आते है और कुछ घण्टे उपस्थित रहने के बाद पुनः वापस चले जाते है। शासन द्वारा भारी- भरकम वेतन के साथ सारी सुविधा देने के बाद भी ऐसे जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों के विपरीत मनमर्जी से कार्य करने से बाज नही आते। अधिकारी के कार्यालय में नियमित नही बैठने से विभागीय कार्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही समस्याएं लेकर पहुँचने वाले किसान वर्ग भी भटकने को मजबूर हो जाते है, जहां कार्यालय के कर्मचारियों से अधिकारी के संबंध में जानकारी चाहने पर संतोषजनक जवाब नही मिल पाता। ऐसे में अनेको किसानों के भूमि अधिग्रहण, मुआवजा प्रकरण से जुड़े कार्य लंबित है और उन्हें विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है। बहरहाल माइनर नाली नहर सीसी लाइनिंग निर्माण मामले में प्रतिक्रिया जानने एसडीओ श्री टुंडे से कार्यालय में संपर्क साधने का प्रयास किया गया, किंतु उनके उपलब्ध नही होने से संबंधित प्रतिक्रिया नही मिल पाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    2026-06-20

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,045

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,533

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,501

    प्रशासनिक लापरवाही: पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में PDS व्यवस्था ठप होने की कगार पर, अधिकारियों के रवैये से राशन दुकान संचालक बेहाल

    2026-06-081,071
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    By Yogesh Saluja2026-06-207

    शासकीय हाई स्कूल विजयनगर मे मिडिल स्कूल बिंझरा परिसर में जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के…

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20

    अवैध महुआ शराब मामले में आरोपी को 1 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना

    2026-06-19
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.